Vitamin Deficiency :बिना वजह होती है थकान तो इस विटामिन की है कमी ,जाने विटामिन के कमी कारन !

Vitamin Deficiency :

आधुनिक समय में सेहतमंद रहने के लिए संतुलित आहार, रोजाना एक्सरसाइज और पर्याप्त नींद जरूरी है।किसी चीज में कटौती यानी लापरवाही करने से सेहत पर बुरा असर पड़ता है।इसलिए संतुलित आहार और पर्याप्त नींद जरुरी है। इन नियमों का पालन करने से व्यक्ति सेहतमंद रह सकता है।

सुबह उठते ही अगर थकान का सामना करना पड़ता है तो यह संकेत है कि शरीर में विटामिन-बी की कमी है। खासकर, विटामिन-बी की कमी से थकान और कमजोरी की समस्या होती है। इस समस्या से निजात पाने के लिए अपनी डाइट में विटामिन-बी रिच फूड्स को शामिल करें।

Vitamin B Deficiency :

अधिक शारीरिक मेहनत के बाद थकान या कमजोरी महसूस होना स्वाभाविक है। लेकिन कई लोग बिना शारीरिक या मानसिक मेहनत के भी हर समय थकान, कमजोरी महसूस करते हैं। यह शरीर में कुछ खास विटामिन्स की कमी का संकेत हो सकता है। जब शरीर में पोषक तत्वों की कमी होती है, तो व्यक्ति जल्दी थक जाता है, उसे हर समय कमजोरी महसूस होती है और हाथ-पैरों में दर्द होने लगता है।
अगर आपको भी हमेशा थकान, कमजोरी रहती है, तो इन विटामिन्स को अपनी डाइट में शामिल कर लें। ताकि शरीर में विटामिन्स की कमी पूरी हो सके और आप हेल्दी बन रहें।
विटामिन B12 की कमी से शारीरिक और मानसिक रूप से थकान लगती है। इसलिए अगर थकान की समस्या है तो हमें समझना चाहिए की हमारे शरीर में विटामिन B12 की कमी है।इसके लिए हमें विटामिन B12 के भरपूर आहार की जरूर है। थकान एक सामान्य लक्षण है जो थायराइड हार्मोन कम होने पर उत्पन्न हो सकता है।
यदि आपके आहार में पर्याप्त बी3 नहीं है, तो आपको थकान महसूस होने लग सकती है। विटामिन B12 और आयरन की कमी सुबह की थकान और कमजोरी का कारण होता है। विटामिन B12 की कमी से पूरे दिन शारीरिक कमजोरी, बदन दर्द और बेजानी महसूस होती है।

इन विटामिन की कमी से भी हो सकती है थकान :

विटामिन बी12-

विटामिन बी12 हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी होता है। शरीर में रक्त कोशिकाओं या ब्लड सेल्स और डीएनए को बनाने विटामिन बी12 की जरूरत पड़ती है। अगर आप हर वक्त थकान, कमजोरी महसूस कर रहे हैं, तो हो सकता है आपके शरीर में विटामिन बी12 की कमी हो। विटामिन बी12 नर्वस सिस्टम के लिए भी जरूरी होता है। विटामिन बी12 की कमी से आप अनहेल्दी महसूस कर सकते हैं, क्योंकि इसकी कमी से शरीर में ब्लड सेल्स नहीं बन पाते हैं।

विटामिन बी12 की पूर्ति के लिए आप अपनी डाइट में मछली, अंडा, साबुत अनाज और मीट शामिल कर सकते हैं।

विटामिन सी –

विटामिन सी हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी होता है। विटामिन सी शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। मजबूत इम्युनिटी शरीर की तरह-तरह के वायरस, बैक्टीरिया और रोगों से लड़ने में मदद करता है। जब शरीर में विटामिन सी की कमी होती है, तो आप हर समय थकान, कमजोरी महसूस कर सकते हैं। साथ ही स्किन और बाल भी रूखे, बेजान नजर आ सकते हैं।

पपीता, मौसंबी, आंवला, नींबू, कीवी, अनानास, स्ट्रॉबेरी, संतरा और आम में विटामिन सी भरपूर होता है। अगर आप थकान या कमजोरी महसूस कर रहे हैं, तो इन फूड्स को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। इससे आपको काफी लाभ मिलेगा, आप स्वस्थ महसूस करेंगे।

विटामिन डी-

अगर आप हर वक्त थकान, कमजोरी महसूस करते हैं तो यह शरीर में विटामिन डी की कमी का संकेत हो सकता है। जब शरीर में विटामिन डी की कमी होती है तो जल्दी थकान लग जाती है। साथ ही नींद पूरी नहीं होती और पर्याप्त खाना खाने के बावजूद भी कमजोरी महसूस होती है। ऐसे में आप अपनी डाइट में विटामिन डी को शामिल कर सकते हैं। विटामिन डी युक्त भोजन खाने से शरीर को एनर्जी मिलती है, थकान दूर होती है।

आयरन की कमी के कारण ऐसा अकसर होता है। चेहरा भी पीला पड़ जाता है,विटामिन B12 एक शरीर के लिए जरूरी पोषक तत्व है जो शरीर को ऊर्जा देने में मदद करता है। शरीर में इस विटामिन की कमी होने पर हमें लगातार थकान महसूस होती है।

विटामिन B12 की कमी से होने वाली बीमारी :

  • एनीमिया – शरीर में रक्त की कमी से एनीमिया हो जाता है।
  • न्यूरोलॉजिकल परेशानियां – विटामिन B12 की कमी से दिमाग और नसों में परेशानियां हो सकती हैं।
  • कमजोरी और थकान – शारीरिक और मानसिक थकान लगना आम हो जाता है।
  • मनोभाव में परिवर्तन – नकारात्मक मनोभाव और अवसाद आ सकता है।
  • मौखिक छाले – मुंह में छाले होने लगते हैं।
  • पेट संबंधी परेशानियाँ – पेट दर्द, कब्ज आना आम हो जाता है।

विटामिन B12 की कमी को दूर करने के लिए आहार में शामिल करे ये चीजे :

  • अंडा – अंडे की जर्दी में विटामिन B12 भरपूर मात्रा में पाया जाता है।
  • दूध और दूध से बने उत्पाद – दूध, दही, पनीर आदि में B12 होता है।
  • मछली – साल्मन, ट्राउट जैसी मछलियों आदि का खा सकते हैं।
  • मांस – बीफ, लैम्ब में विटामिन B12 पाया जाता है।
  • सोया – सोया और सोया से बने प्रोडक्ट्स में भी B12 होता है।
  • B12 सप्लीमेंट्स – डॉक्टर की सलाह पर सप्लीमेंट्स लें।

यह भी पढ़े :HEALTH TIPS :30 के बाद आहार में शामिल करे ये चीज रहेंगे लम्बे उम्र तक जवान!

अक्षय खन्ना की 7 प्रतिष्ठित फिल्में 7 फिल्में जिन्होंने सिद्धार्थ को महान बनाया उर्मीला मातोंडकर द्वारा 7 उत्कृष्ट प्रदर्शन अदिति राव हैदरी द्वारा निभाई गई 7 प्रतिष्ठित भूमिकाएँ सार्थक- देव आनंद द्वारा निभाई गई 7 याद रखने लायक भूमिकाएं