LATEST GOLD PRICE : सोने के कीमतों में आयी तूफानी गिरावट जाने आज के 10 ग्राम सोने का दाम !

LATEST GOLD PRICE :

अगर आप भी सोना खरीदने का मन बना रहे है तो ये आपके लिए जरुरी खबर हो सकती है।सोना खरीदने से पहले सोने के दामों की जानकारी जरुरी है जो हम आपको इस लेख द्वारा देंगे।तो आईये जानते है आपके शहर में आज के सोने का दाम क्या है।

अगर आप सोने में इनवेस्ट करने के बारे में सोच रहे हैं या अपने लिए सोने की ज्वैलरी खरीदना चाहते हैं, तो आपको खरीदारी से पहले आपकी जरूरत वाली सभी महत्वपूर्ण जानकारी यहां मिल सकती है। घरेलू और विदेशी दोनों बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में हलचल है। सोने का भाव 3 हफ्तों बाद 2000 डॉलर के नीचे फिसला है।

LATEST GOLD PRICE tODAY :

देश में 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने के लेटेस्ट प्राइसेज देखें। देश में आज सोने का दाम 24 कैरेट के लिए 61,280 रुपये और 22 कैरेट के लिए 56,130 रुपये है। सभी दामों को आज अपडेट किया गया है और ये इंडस्ट्री के स्टैंडर्ड के अनुसार हैं।

महानगरों में आज के सोने का दाम:

सोने के दाम डिमांड, लगाए जाने वाले इंटरेस्ट, ऑक्ट्रॉय चार्ज, राज्यों के टैक्स, सोना व्यापारियों, बुलियन एसोसिएशंस, ट्रांसपोर्टेशन कॉस्ट और मेकिंग चार्ज सहित विभिन्न कारणों से प्रत्येक शहर में अलग हो सकते हैं।

सोने के दाम बैंगलोर में सोने के दामचेन्नई में सोने के दाम दिल्ली में सोने के दामहैदराबाद में सोने के दाममुम्बई में सोने के दाम
22 कैरेट ₹56,750₹47,927 ₹56,900₹56,750₹56,750
24 कैरेट ₹61,910₹52,285₹62,060₹61,910₹61,910
ye hai alag shahro ke sone ke daam.

जाने सोने की शुद्धता:

:24 कैरेट सबसे शुद्ध होता है।शुद्धता जितनी अधिक होगी, सोना उतना ही महंगा होता जाएगा।

24 कैरेट सोना:

24 कैरेट सोने को सबसे शुद्ध माना जाता है। शुद्ध सोना या 24 कैरेट सोना 99.9 प्रतिशत शुद्धता का संकेत है और इसमें किसी अन्य मेटल को नहीं मिलाया जाता। 24 कैरेट सोने का इस्तेमाल सोने के सिक्के और बार को बनाने में किया जाता है। सोने के लिए अन्य विभिन्न शुद्धताएँ भी होती हैं और इन्हें 24 कैरेट की तुलना में मापा जाता है।

22 कैरेट सोना:

22 कैरेट सोना ज्वैलरी मेकिंग के लिए बेहतर होता है। यह 22 पार्ट्स सोने और दो पार्ट्स सिल्वर, निकेल या कोई अन्य मेटल होता है। अन्य मेटल्स की मिक्सिंग से सोना अधिक कड़ा होता है और ज्वैलरी के लिए उपयुक्त रहता है। 22 कैरेट सोना 91.67 प्रतिशत शुद्धता का संकेत है।

सोने की कीमतें क्या निर्धारित करती हैं?

सोने की कीमतें विभिन्न कारकों से प्रभावित होती हैं जो आपूर्ति और मांग की गतिशीलता को प्रभावित करती हैं। सोने की दरों को प्रभावित करने वाले कुछ प्रमुख कारकों में शामिल हैं:

वैश्विक आर्थिक स्थितियाँ: मुद्रास्फीति, ब्याज दरें और मुद्रा में उतार-चढ़ाव जैसे आर्थिक संकेतक सोने की कीमतों पर महत्वपूर्ण प्रभाव डालते हैं।
बाजार की अटकलें: निवेशकों की भावना और बाजार की अटकलें सोने की दरों में अल्पकालिक उतार-चढ़ाव ला सकती हैं।
भू-राजनीतिक तनाव: राजनीतिक अस्थिरता, संघर्ष और व्यापार विवाद अनिश्चितता पैदा कर सकते हैं, जिससे सुरक्षित-संपत्ति के रूप में सोने की मांग बढ़ सकती है।
केंद्रीय बैंक की नीतियां: केंद्रीय बैंकों द्वारा उठाए गए कदम, जैसे सोने के भंडार को खरीदना या बेचना, सोने की कीमतों को प्रभावित कर सकते हैं।

मुंबई में भी गिरे सोने के दाम :

आज मुंबई में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 56,750 रुपये हैं। एक दिन पहले इसकी कीमत 57,950 रुपये थी। इसी तरह 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत करीब 61,910 हैं, जो एक दिन पहले 62,130 थी। वहीं, अगर हम 18 कैरेट सोने की कीमत की बात करें तो फिर इसकी कीमत में गिरावट देखने को मिली है। आज मुंबई में 10 ग्राम 18 कैरेट सोने की कीमत 46,430 हैं जो एक दिन पहले 46,600 थी।

मुंबई में पिछले कुछ दिनों से सोने की कीमतें आसमान छू रही हैं, लेकिन अब इनमें गिरावट देखने को मिल रही है। सोने की कीमत में गिरावट का असर 18 से लेकर 24 कैरेट तक के सोने पर पड़ा है। इस समय देश के बाकी हिस्सों की तरह मुंबई में भी सोने की डिमांड में स्थिरता देखने को मिल रही है। हालाँकि, आगे आने वाले समय में भी गिरावट की आशंका है, क्योंकि साल के अंत के इस समय के दौरान देश में सोने की डमांड में बढ़होतरी देखने को नहीं मिल रही है।

यह भी है क्योंकि नवंबर के महीने में दीपावली का त्यौहार था और धनतेरस के दिन सोने की जबरदस्त खरीद की गई। इसके बाद देवउठनी एकादशी से लेकर 15 दिसंबर तक चल रहे वेडिंग सीजन के दौरान भी सोने की मांग में काफी तेजी देखने को मिली थी, जो साल के अंत में थोड़ी कमजोर नजर आ रही है।

विदेशी बाजारों में सोना-चांदी:

अमेरिका में महंगाई आंकड़े जारी होने से पहले विदेशी बाजारों में सोने और चांदी में ऊपरी स्तरों से नरमी देखने को मिल रही है। कॉमैक्स पर सोने का भाव 2000 डॉलर प्रति ऑन्स पर कारोबार कर रहा। करीब 3 हफ्ते के बाद सोने का रेट 2000 डॉलर के नीचे फिसला। चांदी भी 1 महीने के निचले स्तर पर ट्रेड कर रहा।

यह भी पढ़े :GOLD RATE TODAY :सोने के कीमतों में उछाल जाने आज का १० ग्राम सोने का ताजा भाव !

अक्षय खन्ना की 7 प्रतिष्ठित फिल्में 7 फिल्में जिन्होंने सिद्धार्थ को महान बनाया उर्मीला मातोंडकर द्वारा 7 उत्कृष्ट प्रदर्शन अदिति राव हैदरी द्वारा निभाई गई 7 प्रतिष्ठित भूमिकाएँ सार्थक- देव आनंद द्वारा निभाई गई 7 याद रखने लायक भूमिकाएं