Dhan Kharidi Par Bonous : धान खरीद पर सरकार देगी इतने रुपए प्रति क्विंटल बोनस, अब किसानों को धान का मिलेगा यह भाव!

Dhan Kharidi Par Bonous :

जैसे की सभी को पता ही होगा की देश में धान खरीफ सीजन की सबसे मुख्य फसल मणि जाती है। कई किसान धान की खेती पर ही निर्भर है। ऐसे में किसानों को धान का सही भाव मिल सके इसके लिए केंद्र सरकार द्वारा प्रतिवर्ष धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य MSP लगी की जाती है।

वहीं कई राज्य सरकारों के द्वारा धान को बढ़ावा देने क्व अलावा किसानो को बोनस भी दिया जाने लगा है। ऐसे में झारखंड सरकार ने राज्य में किसानों को धान की खरीद पर 117 रुपए प्रति क्विंटल का बोनस देने की घोषणा की है।

सरकार के इस फैसले से किसानों को केंद्र सरकार द्वारा धान पर मिलने वाले न्यूनतम समर्थन मूल्य MSP के तहत झारखंड सरकार बोनस के रूप में 117 रुपये का लाभ दिया जायेगा।

आपको बता देकि किसानों को यह बोनस खरीफ फ़सल 2023-24 के लिए दिया जाएगा। राज्य कैबिनेट की 7 दिसंबर गुरुवार को हुई बैठक में इस प्रस्ताव को लागू कर दिया गया है।

अब किसानों को धान का यह भाव मिलेगा

इस वर्ष केंद्र सरकार की ओर से साधारण धान के लिए 2183 रुपए प्रति क्विंटल और ग्रेड–ए धान के लिये 2203 रुपये प्रति क्विंटल का भाव निर्धारित किया गया है। जिसमे राज्य सरकार किसानों को 117 रुपये प्रति क्विंटल की दर से बोनस भी देगी।

यानी अब किसानों को सामान्य धान अधिप्राप्ति के लिये कुल 2300 रुपए प्रति क्विंटल मिलेंगे। इसके अतिरिक्त सरकार राइस मिलरों को 60 रुपए प्रति क्विंटल की दर से इंसेंटिव का भी भुगतान करेगी। सरकार योजना के तहत कुल 70.20 करोड़ रुपए खर्च करेगी। अभी हुई कैबिनेट की बैठक में कुल 27 प्रस्ताव पास किए गए हैं।

इस वर्ष सरकार कितनी धान ख़रीदेगी?

कैबिनेट सचिव वंदना दालेल ने बताया कि सरकार ने राज्य में इस वर्ष 6 लाख मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य तय किया है। उसमें 2.30 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद झारखंड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना और 3.70 मीट्रिक टन धान की खरीद केंद्र प्रायोजित राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के लिये की जाएगी।

इसी के चलते कैबिनेट ने झारखंड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना से संबंधित संशोधन को भी मंजूरी दे दी गई है। आपको बता दें कि अभी चावल की प्राप्ति भारतीय खाद्य निगम या किसी राज्य के खाद्य निगम के माध्यम से किया जाता था।

इसेभी पढ़िए – किसानों को आधी कीमत में मिलेगी पावर स्प्रेयर मशीन, यहाँ से करे आवेदन!

अक्षय खन्ना की 7 प्रतिष्ठित फिल्में 7 फिल्में जिन्होंने सिद्धार्थ को महान बनाया उर्मीला मातोंडकर द्वारा 7 उत्कृष्ट प्रदर्शन अदिति राव हैदरी द्वारा निभाई गई 7 प्रतिष्ठित भूमिकाएँ सार्थक- देव आनंद द्वारा निभाई गई 7 याद रखने लायक भूमिकाएं