TIPS FOR CONSTIPATION : कब्ज की समस्या के है शिकार, तो अपनाये ये घरेलु उपाय, मिनिटो में मिलेगा समस्या से निजात !

TIPS FOR CONSTIPATION :

आज की बदलती जीवनशैली से हर किसीको कब्ज की समस्या का सामना करना पड रहा है। ऐसे में आप भी अगर कब्ज के शिकार तो आईये जानते है घरेलु उपायों से कैसे मिनिटो में इस समस्या से निजात पा सकेंगे।
कब्ज होना आज के समय की सबसे आम स्वास्थ्य समस्याओं (Health problems) में शामिल है।अक्सर कब्ज होना इस बात का भी संकेत होता है कि पाचन प्रक्रिया (Digestive process) स्वस्थ तरीके से काम नहीं कर पा रही है।

अगर आपको भी कब्ज की शिकायत हो गई है, तो आप घी का सेवन करें। घी में लेक्सेटिव गुण होता है, जो मल त्याग की परेशानी को कम कर सकता है। घी का सेवन आप मिश्री के साथ कर सकते हैं। वहीं, रात में सोने से पहले दूध में मिक्स करके पीने से भी कब्ज की परेशानी से छुटकारा मिल सकता है।

कब्ज होने के कारन

  • कब्ज होने के कई कारन है ,जी कुछ इस प्रकार है।
  • भोजन में फाइबर का अभाव अल्प भोजन ग्रहण करना भी इसका का एक कारण हो सकता है
  • शरीर में पानी का कम होना कम चलना या काम करना भी इसका का कारण हो सकता है
  • भोजन में फाइबर की कमी, खराब जीवनशैली और शारीरिक श्रम या तनाव से दूर रहना है
  • हरी सब्जियां ना खाने वाले लोगों को भी कब्ज की समस्या होती है
  • मैदा से बनी चीजों का नियमित सेवन करने वाले लोगों को भी कब्ज की समस्या रहती है
  • जो लोग पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं पीते हैं, उन्हें भी कब्ज की समस्या रहती है
  • ऑइली और फास्ट फूड खाने वाले लोगों को भी कॉन्स्टिपेश की समस्या रहती है
  • जो लोग कैफीन का सेवन अधिक करते हैं, उन्हें भी कब्ज की समस्या होती है

कब्ज दूर करने के घरेलू उपाय

  • मेथीदाना का सेवन करें
  • रात को सोने से पहले डिनर के दो घंटे बाद एक गिलास दूध पिएं
  • ईसबगोल का सेवन करें
  • रात को भोजन करने के 1 घंटा बाद या सोने से पहले गुनगुने पानी से एक चम्मच त्रिफला चूर्ण का सेवन करें
  • सुबह सवेरे उठने के बाद खाली पेट एक गिलास गुनगुने पानी में काला नमक और नींबू का रस मिलाकर इसका सेवन करें
  • कब्ज होने पर सबसे पहला काम ये करें कि पानी भरपूर मात्रा में पिएं और कॉफी, चाय, कोल्ड ड्रिंक का सेवन बंद कर दें
  • चपाती और चावल की तुलना में सलाद और हरी सब्जियां अधिक खाएं।
  • रात के भोजन में गैस बढ़ाने वाली चीजों को खाने से बचें क्योंकि ये पाचन के हिसाब से भी भारी होती हैं। जैसे, छोले, चने, राजमा, उड़द, दाल मखनी, चना दाल न खाये
  • खिचड़ी खाना रात के भोजन के लिए सबसे सही विकल्प है
  • रात का भोजन करने के तुरंत बाद सोने ना जाएं बल्कि कम से कम 30 मिनट धीमी गति से वॉक करें

कब्ज में दूध और घी के फायदे

कब्ज की परेशानी को दूर करने के लिए दूध और घी का सेवन करें। दूध और घी का मिश्रण आपके पाचन के लिए काफी अच्छा साबित हो सकता है।घी में ब्‍यूटिरिक एसिड होता है, जो आपको कब्ज से छुटकारा दिला सकता है। साथ ही घी का यह गुण मेटाबॉलिज्म में सुधार कर सकता है। अगर आप मल त्याग को आसान करना चाहते हैं, तो रात को सोने से पहले 1 गिलास दूध में घी मिक्स करके पिएं। इससे कब्ज से छुटकारा पाने में काफी हद तक मदद मिल सकती है। साथ ही यह कमजोर इम्यूनिटी को भी बूस्ट करने में मदत कर सकता है।

यह भी पढ़े – बिना वजह होती है थकान तो इस विटामिन की है कमी ,जाने विटामिन के कमी कारन !

अक्षय खन्ना की 7 प्रतिष्ठित फिल्में 7 फिल्में जिन्होंने सिद्धार्थ को महान बनाया उर्मीला मातोंडकर द्वारा 7 उत्कृष्ट प्रदर्शन अदिति राव हैदरी द्वारा निभाई गई 7 प्रतिष्ठित भूमिकाएँ सार्थक- देव आनंद द्वारा निभाई गई 7 याद रखने लायक भूमिकाएं