IPL 2024 : हार्दिक पंड्या को मुंबई इंडियंस का कप्तान बनाने पर फैंस हुए नाराज !

IPL 2024 :

हार्दिक पंड्या को मुंबई इंडियंस का कप्तान बना दिया गया है।हार्द‍िक पंड्या भले ही मुंबई इंडियंस के कप्तान बन गए हों, लेकिन उन्हें लेकर फैन्स भड़के हुए हैं।मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2024 से पहले रोहित शर्मा को कप्तानी से हटा दिया है। रोहित 2013 से मुंबई इंडियंस टीम के कप्तान थे। लेकिन अब उनकी जगह हार्दिक पंड्या को टीम ने अपना कप्तान बनाया है। फ्रेंचाइजी ने रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पंड्या को नया कप्तान घोषित किया है।तो आईये जानते है की रोहित शर्मा को उनके कप्तानी पद से क्यों निकाला गया?

मुंबई इंडियंस के लिए यह फैसला आसान नहीं रहा होगा,लेकिन पिछले तीन सीजन से टाइटल नहीं जीत पाने वाली अपनी टीम में बदलाव के लिए इस फ्रेंचाइजी को आखिरकार कुछ नया तो करना ही था। जैसे ही सोशल मीडिया के तमाम प्लेटफॉर्म पर हार्द‍िक को लेकर घोषणा हुई कि अब वो मुंबई की कप्तानी करेंगे, फिर तो मुंबई इंडियंस के ट्व‍िटर (अब X), फेसबुक, इंस्टाग्राम पर लोग भरके कमैंट्स करने लगे है।

रोहित का ख़राब प्रदर्शन कप्तानी से हटाने का कारन

रोहित शर्मा वनडे क्रिकेट में तो दमदार बल्लेबाजी कर रहे हैं, लेकिन टी20 क्रिकेट में उनका बल्ला कुछ खास नहीं चल पा रहा है। पिछले दो-तीन सालों में उनका टी20 रिकॉर्ड ज्यादा बेहतर नहीं रहा है। आईपीएल में भी पिछले दो सीजन में उनकी बल्लेबाजी कमजोर रही है।

इसके साथ ही इंटरनेशनल लेवल पर भी देखें तो रोहित शर्मा ने भारतीय टीम का कप्तान बनने के बाद तीन आईसीसी इवेंट खेले और तीनों में भारतीय टीम टाइटल नहीं जीत सकी। देश और फ्रेंचाइजी के लिए रोहित का हालिया कप्तानी रिकॉर्ड वाकई इन बीते दो-तीन सालों में कमजोर रहा है। यह एक बड़ा कारण है कि मुंबई ने रोहित को हटाने का फैसला किया।

5 बार चैम्पियन रह चुकी मुंबई इंडियन्स

फ्रेंचाइजी ने टीम को 5 बार चैंपियन बनाने वाले कप्तान रोहित शर्मा को उनके पद से हटा दिया है।रोहित शर्मा को 2013 सीजन के बीच में मुंबई इंडियंस ने कप्तान बनाया था। टीम मुश्किल परिस्थिति में थी वहां से रोहित ने खिताब जितवाया था।

फिर 2015, 2017, 2019 और 2020 में रोहित की कप्तानी में मुंबई इंडियंस की चैंपियन बनी। उन्होंने 11 सीजन में टीम की कप्तानी की और 5 बार चैंपियन बनाया। महेंद्र सिंह धोनी के बाद रोहित शर्मा आईपीएल के सबसे सफल कप्तान हैं।

एक शर्त के तहत हार्दिक ने की मुंबई में वापसी

MI ने बीते दिन शुक्रवार को इस बात का ऐलान किया। आईपीएल 2024 से पहले रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की जगह हार्दिक पांड्या को टीम का कप्तान बना दिया जायेगा। इंडियन एक्सप्रेस’ के मुताबिक हार्दिक पांड्या ने मुंबई इंडियंस में वापसी को लेकर शर्त रखी थी कि वो तभी MI में वापसी करेंगे जब उन्हें टीम की कमान मिलेगी।

एमआई ने उनकी ये शर्त तभी मान ली थी। पहले हार्दिक (Hardik Pandya) मुंबई इंडिंयस में वापस लौटे और (15 दिसंबर) को उन्हें आधिकारिक तौर पर रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की जगह मुंबई इंडियंस का कप्तान घोषित कर दिया गया।

हार्दिक ने मुंबई से की शुरुआत

हार्दिक पांड्या ने 2015 में आईपीएल डेब्यू मुंबई इंडियंस की ओर से किया। 2021 तक वो मुंबई का हिस्सा रहे। लेकिन 2022 के मेगा ऑक्शन में उन्हें गुजरात टाइटंस ने मोटी रकम में खरीदा और टीम में शामिल किया और कप्तान बना दिया। हार्दिक ने अपनी कप्तानी में गुजरात को पहले ही सीजन में चैंपियन बनाया और फिर दूसरे सीजन में गुजरात टाइटंस हार्दिक की कप्तानी में रनरअप रही।

हार्दिक भी जित चुके है ख़िताब

2022 के मेगा ऑक्शन में उन्हें गुजरात टाइटंस ने मोटी रकम में खरीदा और टीम में शामिल किया और कप्तान बना दिया 2022 की नीलामी से पहले मुंबई ने हार्दिक को रिलीज कर दिया था।हार्दिक पंड्या भी कप्तान के रूप में आईपीएल का खिताब जीत चुके।

हार्दिक ने अपनी कप्तानी में गुजरात को पहले ही सीजन में चैंपियन बनाया और फिर दूसरे सीजन में गुजरात टाइटंस हार्दिक की कप्तानी में रनरअप रही।लेकिन 2024 की नीलामी से पहले फिर हार्दिक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े। अब टीम ने रोहित कप्तान को हटाकर हार्दिक पंड्या को अपना नया कप्तान नियुक्त कर दिया है।

हार्दिक को क्यों बनाया गया IPL 2024 कप्तान

हार्दिक पांड्या आईपीएल 2022 से लेकर अब तक शानदार लय में हैं। उन्होंने आईपीएल के इन पिछले दो सीजन में गेंद और बल्ले से दमदार प्रदर्शन किया है। इन पिछले डेढ़ साल में वह इंटरनेशनल टी 20 और वनडे में भी बेहद सफल रहे हैं। वह खुद दमदार प्रदर्शन करते हुए टीम को लीड करते हैं, इससे टीम का आत्मविश्वास भी बढ़ता है।

हार्दिक पांड्या ने आईपीएल में पहली बार कप्तान बनते ही गुजरात टाइटंस को चैंपियन बना दिया था। दूसरे सीजन में भी वह अपनी टीम को फाइनल तक लेकर गए, उनकी कप्तानी में गुजरात टाइटंस ने नियमित तौर पर अच्छा प्रदर्शन किया। फिर टी20 इंटरनेशनल में भी उन्होंने भारतीय टीम की कप्तानी करते हुए बैक टू बैक सीरीज में जीत दिलाई।

यह भी पढ़े : ICC UNDER 19 MENS WORLD CUP SCHEDULE जारी 19 जनवरी को खेला जायेगा पहला सामना !

अक्षय खन्ना की 7 प्रतिष्ठित फिल्में 7 फिल्में जिन्होंने सिद्धार्थ को महान बनाया उर्मीला मातोंडकर द्वारा 7 उत्कृष्ट प्रदर्शन अदिति राव हैदरी द्वारा निभाई गई 7 प्रतिष्ठित भूमिकाएँ सार्थक- देव आनंद द्वारा निभाई गई 7 याद रखने लायक भूमिकाएं