Health Tips :30 के बाद आहार में शामिल करे ये चीज रहेंगे लम्बे उम्र तक जवान!

Health Tips:

आजकल लोग लंबे समय तक यंग और स्वस्थ दीखने के लिए क्या क्या नहीं करते।कई सारे लोग नए नए पैंतरे अपनाते हैं,कोई जमकर जिम करता है तो कोई योग करता है।कोई अपने खान-पान पर ध्यान देता है तो,कोई ब्यूटी पार्लर का सहारा लेता है।लेकिन आज हम आपको बताएंगे कि लंबे समय तक अपने आपको जवान रखने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी क्या है?

हेल्दी एंड फिट रहने और बढ़ती उम्र को काबू करने के लिए डाइट, एक्सरसाइज, तनाव और नींद चार मजबूत स्तंभ हैं। इनमें भी डाइट का सबसे अहम रोल होता है। 30 की उम्र में आप क्या खाते-पीते हैं, इससे तय होता है कि आने वाले 10-15 साल स्वास्थ्य के लिए कैसे रहने वाले हैं।

जल्दी बुढ़ापा आने से रोकना है तो अपनाये ये Health Tips:

जवानी इंसान की जिंदगी का ऐसा समय है, जिसके लिए हर कोई चाहता है कि वह लंबे समय तक बनी रहे। वैसे तो बुढ़ापा हर किसी की जिंदगी में एक न एक दिन आना ही है, इसे कोई रोक नहीं सकता।कहते हैं कि,जवानी के समय इंसान का शरीर बेहद मजबूत और स्वस्थ होता है।

इसमें कोई बड़ी बीमारियां घेर नहीं पाती हैं और इंसान भी काफी अट्रैक्टिव लगता है लेकिन जैसे ही उम्र 30 के पार होना शुरू होती है वैसे ही इंसान का शरीर भी धीरे-धीरे कमजोर पड़ने लगता है।

आहार में शामिल करे ये चीजे :

कैल्शियम का जरूर करे सेवन

  • कैल्शियम की कमी से शरीर की हड्डियां कमजोर हो सकती हैं और ऑस्टियोपोरोसिस होने का खतरा हो सकता है।
  • इसलिए अपनी हड्डियों को स्वस्थ रखने और खुद को स्वस्थ रहने के लिए शरीर में कैल्शियम का पर्याप्त मात्रा होना बहुत जरूरी है।
  • कैल्शियम शरीर की हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाने का काम करता है।
  • कैल्शियम एक मिनरल है जो खून का थक्का बनाने में मदद करने के साथ-साथ मांसपेशियों के संकुचन तथा तंत्रिकातंत्र का सुचारू रूप से काम करना सुनिश्चित करता है।
  • हम जो आहार खाते हैं उससे करीब 90% कैल्शियम हमारे शरीर को मिल जाता है जो हड्डियों और दांतों में स्टोर होता है।
  • युवावस्था में हड्डियों का घनत्व बनता है और 25-30 साल की उम्र तक नई हड्डियों का निर्माण पूरा हो जाता है। 30 के बाद हड्डियों को नुकसान होना शुरू हो जाता है और उनमें कमजोरी आने लगती है। इसलिए कैल्शियम पर ध्यान देना जरूरी है। इस उम्र में हाई कैल्शियम फ़ूड जैसे दही, पनीर, ब्रोकोली, पालक, केल और बादाम का अधिक सेवन करना चाहिए।

प्रोटीन का खास ध्यान रखे

  • प्रोटीन आपको भरा हुआ महसूस कराता है प्रोटीन कार्बोहाइड्रेट और वसा से अधिक तृप्ति या परिपूर्णता की भावना को बढ़ावा देते हैं।
  • प्रोटीन चयापचय को उत्तेजित करता है
  • प्रोटीन मसल्स को मेंटेन करने में मदद करता है
  • प्रोटीन मांसपेशियों की वृद्धि और रिकवरी के लिए सहायक है
  • प्रोटीन आपके शरीर के लिए अच्छा है
  • प्रोटीन मसल्स ग्रोथ औत कमजोर शरीर को ताकतवर बनाने के लिए जरूरी है। 30 की उम्र के बाद शरीर को इसकी जरूरत होती है। पुरुषों को रोजाना कम से कम 55 ग्राम और महिला को 45 ग्राम प्रोटीन लेना चाहिए। इसके लिए आपको अंडे, चिकन, डेयरी उत्पाद, प्लांट बेड प्रोटीन जैसे दाल, फलियां आदि का खूब सेवन करना चाहिए।

फाइबर से भरपूर चीजों का करे सेवन

  • फाइबर फूड्स कई तरह से शरीर के लिए अच्छा माना जाता है।
  • इससे पाचन दुरुस्त रहता है, कब्ज से छुटकारा मिलता है।वजन कम करना हो या डायबिटीज की समस्या से बचना है फाइबर फूड्स रामबाण की तरह काम करता है।
  • रिसर्च में भी पाया गया है कि फाइबर, शुगर को कंट्रोल करने के साथ भूख में सुधार करता है।
  • लंबे समय तक जवान रहना चाहते हैं तो आप अपने इस समय यानी कि 30 की उम्र के आसपास हर रोज करीब 31 ग्राम फाइबर जरूर खाएं।

इसके लिए आपको अपनी डाइट में साबुत अनाज, फलियां, फलों और सब्जियों को ज्यादा रखें. इनमें फाइबर की मात्रा अधिक होती है।
इन सारी चीजों का ध्यान रखके बुढ़ापे से कुछ हद तक छुटकारा पा सकते है। बढ़ती उम्र पर कंट्रोल करने के लिए इंसान को सबसे ज्यादा जरूरी चीज एक्सरसाइज, डाइट, नींद और तनाव है।

कहते हैं अगर इंसान की जिंदगी में सय से पहले बुढ़ापा आता है तो उसकी यह 4 वजहें ही होती हैं। अगर आप लंबे समय तक यंग दिखना चाहते हैं तो,इसके लिए अपनी डाइट में पनीर, ब्रोकली, पालक, बदाम आदि का सेवन बढ़ा देना चाहिए। हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार, 30 साल की उम्र के बाद लोगों को अपनी डाइट में मांस-मच्छी से ज्यादा प्लांट बेस्ट फूड्स पर फोकस करना चाहिए, इनमें फल, साबुत अनाज, सब्जियां, बीज, बींस आदि शामिल हैं।

और पढ़े:WEIGHT LOSS : अगर आप भी अपने बढ़ते वजन से परेशांन तो ना रहेगी जिम जाने की झंझट और ना हीं एक्सरसाइज की टेंशन अपनाये ये घरेलु नुस्खे!

अक्षय खन्ना की 7 प्रतिष्ठित फिल्में 7 फिल्में जिन्होंने सिद्धार्थ को महान बनाया उर्मीला मातोंडकर द्वारा 7 उत्कृष्ट प्रदर्शन अदिति राव हैदरी द्वारा निभाई गई 7 प्रतिष्ठित भूमिकाएँ सार्थक- देव आनंद द्वारा निभाई गई 7 याद रखने लायक भूमिकाएं